दिल्ली सरकार आबकारी विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, सिसोदिया और केजरीवाल के ट्वीट्स का विश्लेषण

पहला ट्वीट मनीश सिसोदिया का है, सुबह 8:52 पर किया था | जिसमें इस व्यक्ति ने स्पष्ट लिखा 'जेल जाना तो छोटी सी चीज है' | इसका क्या अर्थ हो सकता है स्पष्ट है, इसका सीधा मतलब यही था कि सिसोदिया को मालूम था कि इसने घोटाला किया है सभी सबूत इसके खिलाफ हैं जिनकी वजह से यह अरेस्ट किया जाएगा | और अंततः वही हुआ, CBI ने इस भ्रष्टाचारी को अरेस्ट कर लिया | 

सिसोदिया ने ट्वीट में विक्टिम कार्ड भी खेला है, जिसमें यह खुद को बच्चो का मसीहा तक बता रहा है, और इसकी धूर्तता देखिए इसने खुद को भगत सिंह का अनुयायी बता डाला, अबे भगत सिंह साहब ने कौन सा शराब घोटाल घोटाला किया था बे, अपने गंदे कारनामो का ठीकरा भगत सिंह जैसी महानतम हस्तियों से मत जोड़ो | भगत सिंह देश के चंद महानतम लोगो में से एक हैं जिन्होने सर्वोच्च बलिदान दिया भारत मात् के लिए| तुमने देश के साथ भ्रष्टाचार किया है| 

दूसरा ट्वीट है केजरीवाल का, सुबह 9:08 पर किया गया है | सरजी लिख रहे हैं , जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं | अरे सरजी आपके हैंडसम सिसोदिया शराब घोटाले के आरोप में जेल गये हैं | अब अगर शराब देश और समाज के हित में है तो फिर आपकी बुद्धि पर प्रश्नवाचक चिह्न लगता है| 

केजलीवाल जी का ट्वीट अगर आप पालीटिकल रूप से देखेंगे और निरीक्षण करेंगे तो आपको समझ आएगा असल में खेल क्या, वास्तव में सरजी , हैंडसम को रास्ते से हटाना चाहते हैं, हैंडसम सरजी की राजनीति के शिकार हो गये| सरजी घोटाले में न फंसे इसीलिए हैंडसम को अंदर करवा दिया सरजी ने| 
 #शराब_घोटाला

टिप्पणियाँ