प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर देश को किया समर्पित, कहा भारत मंडपम’ देखकर हर भारतीय आनंदित है, गौरव से भरा हुआ है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के प्रगति मैदान में नये अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया  । उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह - सम्मलेन केंद्र IECC कॉन्प्लेक्स देश को समर्पित किया । बता दें कि अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का नाम नये भारत का मंडपम रखा गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मंडपम’ देखकर हर भारतीय आनंदित है, गौरव से भरा हुआ है। 

साभार नई दिल्ली एजेंसी 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम का उद्घाटन करके देश को समर्पित किया दिल्ली: प्रगति मैदान में IECC कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्के जारी किए भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है। भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है 


कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया याद 

आज का दिन हर देशवासी के लिए एतिहासिक है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं: 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा दुनिया स्वीकार रही भारत लोकतंत्र की जननी है 

आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत 'लोकतंत्र की जननी' है। आज जब हम आज़ादी के 75 वर्ष होने पर 'अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, यह 'भारत मंडपम' हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है। कुछ हफ्तों बाद यहां G20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस 'भारत मंडपम' से पूरी दुनिया देखेगी 



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारे तीसरे कार्यकाल  में भारत दुनिया की तीसरी सबसे अर्थव्यवस्था बनेगा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा यह मोदी की गारंटी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा हमारे पहली अवधि में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें स्थान पर था। हमारी दूसरी अवधि में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान पर आया। मैं ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा । 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुनाई कविता 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एक अद्भुत दृश्य मेरे सामने है। भव्य है, विराट है, विहंगम है। आज का ये जो अवसर है, इसके पीछे जो कल्पना है और आज हमारी आंखों के सामने उस सपने को साकार होते हुए हम देख रहे हैं, तब मुझे एक प्रसिद्ध कविता की पंक्तियां गुनगुनाने का मन कर रहा है।

नया प्रातः है, नई बात है, नई किरण है, ज्योति नई,

नई उमंगे, नई तरंगे, नई आस है, सांस नई।

उठो धरा के अमर सपूतों पुनः नया निर्माण करो,

जन जन के जीवन में फिर से नई स्फूर्ति नव प्राण भरो।



टिप्पणियाँ