विज्ञान बहुत तेजी से विकास कर रहा पर बीमारी घटने के बजाय , बढ़ कैसे रही है ?


      
हर घर में कोई ना कोई दवाई क्यों खा रहा है? नहीं पता न ?
मैं बताता हूँ। 
हुआ ये है कि , हमारी रसोई की मूलभूत चीजों में बहुत मिलावट, गिरावट और घटियापन आ गया है।
कौन कौन सी हैं वो चीजें ?
================
1. नमक
2. गुड़
3. तेल
4. घी
5. दूध
6. आटा
7. पानी
8. शक्कर
जी हाँ । बस इन चीजों में सुधार कीजिये , और 6 महीनों में फर्क देखिये।
1) सब से पहले समुंद्री नमक
         ------------------------------
आयोडीन नमक को बदल के, सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) कर दीजिये, वो भी बड़े टुकड़े लाके घर में ही कूट लें ।  
और हाँ, नमक केवल रसोई बनाते वक्त ही डालें। टेबल पर रख के भोजन के समय डालने की आदत छोड़ें।
2 ) गुड़
                =======
 हमेशा डार्क चॉकलेट कलर का ही लायें।सफ़ेद गुड़ में मिलावट होती है।
.
3 ) Refined oil
               ===========
Refined oil के बदले , घानी का फिल्टर तेल ही खायें, वो भी मुंगफली, तिल या सरसों; कोई अन्य नहीं।
4 ) घी 
              ========
घी असली वो है, जो देसी गाय के दूध से दही, दही से मख्खन, और मख्खन से बनता है। सीधे मलाई निकाल के , या विदेशी गाय के दूध से जो बनता है, वो बटर आयल है, घी नहीं।
.
5 ) दूध पिओ तो केवल देसी गाय का। नहीं तो, पिओगे ही नहीं तो कोई नुकसान नहीं है।
6 ) आटा हमेशा मोटा पिसवाओ , और बिना चोकर निकाले प्रयोग में लाओ। मैदा कभी ना खायें।
7 ) पानी हमेशा मटके का या गुनगुना ही पीओ। ठंडा फ्रिज का पानी कभी नहीं पीना।
.
8 ) चीनी
                ==========
सफेद चीनी जहर है। उसकी जगह गुड़ ही खायें या शक्कर जो थोड़ी पीली होती है। बड़े टुकडों में मिलती है, उसे प्रयोग करें।
अब आप कहेंगे , इतना कुछ कौन करेगा ? टाइम नहीं हैहै । तो टेंशन नहीं लेने का। मस्ती से जियो। 
कुछ नहीं होता है।
तो दोस्तों, आस-पास के जो लोग गोलियां खा रहे हैं, वो भी ऐसा ही सोचते थे । 
लेकिन , 
अब वो हॉस्पिटल में डॉक्टर के चक्कर काटने में टाइम निकाल ही रहे हैं।
थोड़ा सा बदलाव लाओ , और सेहत बनाओ।🙏🏻

टिप्पणियाँ